थाना थल पुलिस की कार्रवाई, अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देशों पर जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना थल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना थल क्षेत्र के ग्राम खैरना में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति भगवान सिंह रावत को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध थाना थल में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। आम जनता से भी अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।