प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली से रवाना हो गए हैं। उनका जॉर्डन के लिए प्रस्थान आज सुबह 8:30 बजे निर्धारित था, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर घने कोहरे के कारण उनकी फ्लाइट कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। मौसम में सुधार के बाद विमान ने देरी से उड़ान भरी। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी 15 और 16 दिसंबर को जॉर्डन में रहेंगे, जबकि 16 से 17 दिसंबर तक उनका प्रवास इथियोपिया में होगा। इस दौरे के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक मुद्दों पर अहम बातचीत होने की संभावना है।
PM मोदी तीन देशों के दौरे पर रवाना, दिल्ली में घने कोहरे से फ्लाइट में देरी
