PM मोदी 7–8 फरवरी को दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर मलेशिया रवाना

खबर शेयर करें 👉

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 और 8 फरवरी को दो दिवसीय दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश मलेशिया के आधिकारिक दौरे पर जा रहे हैं। यह यात्रा मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। वर्तमान में भारत-मलेशिया संबंध एक नए रणनीतिक दौर में प्रवेश कर चुके हैं, जिसमें द्विपक्षीय सहयोग, रक्षा, व्यापार और निवेश जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर चर्चा होगी। यह प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया की तीसरी यात्रा है; उन्होंने आखिरी बार 2015 में मलेशिया का दौरा किया था। दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच विस्तृत बातचीत और साझेदारियों को मजबूती देने पर भी फोकस किया जाएगा।