पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा देर रात तक सघन चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। अस्कोट क्षेत्र में वाहन चालक हरीश सिंह तथा डीडीहाट क्षेत्र में कार चालक नरेन्द्र बसेड़ा को शराब के नशे में वाहन चलाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया तथा दोनों वाहनों को सीज किया। पुलिस ने बताया कि नरेन्द्र बसेड़ा नो-एंट्री में तेज गति से वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 88 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पिथौरागढ़ पुलिस सख्त—दो गिरफ्तार, वाहन सीज, 88 पर कार्रवाई
