पिथौरागढ़, 15 अक्टूबर 2025।धनतेरस, दीपावली और भैया दूज पर्वों के दौरान नगर क्षेत्र में बढ़ने वाली जन एवं वाहन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू की है। यह व्यवस्था 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2025 तक प्रभावी रहेगी।इस अवधि में प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक सीमालगैर बाजार, नया बाजार, सिल्थाम गन शॉप से गांधी चौक तक किसी भी प्रकार के वाहन (टू व्हीलर/फोर व्हीलर) का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। मुख्य बिंदु:✅ प्रतिबंधित समय में बाजार मार्ग पर किसी भी वाहन का प्रवेश नहीं होगा।✅ सीमलगैर बाजार आने वाले वाहनों को नगर निगम द्वारा निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क किया जाएगा।✅ मालवाहक वाहन केवल रात्रि 9:00 बजे के बाद ही बाजार में प्रवेश कर सकेंगे।✅ रेत, बजरी और निर्माण सामग्री लाने वाले डंपर/टिप्पर सायं 7:30 बजे के बाद ही नगर क्षेत्र में प्रवेश करेंगे।
धनतेरस व दीपावली पर पिथौरागढ़ पुलिस ने जारी किया विशेष ट्रैफिक प्लान
