पिथौरागढ़ पुलिस ने किया 2 लोगों को गिरफ्तार, 126 के खिलाफ कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग और ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

जाजरदेवल थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मनोज पाण्डे के नेतृत्व में अपर निरीक्षक आनन्द गिरी मय पुलिस टीम ने शांति भंग करने वाले नीरज कुमार (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 172 के तहत गिरफ्तार किया।

वहीं, नाचनी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी मय पुलिस टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले बंशी पाम (थल) को गिरफ्तार कर उनका वाहन सीज किया।

इसके अलावा, जनपद पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन एवं मिशन मर्यादा अभियान के तहत कुल 126 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।