नशे में ड्राइविंग पर पिथौरागढ़ पुलिस का एक्शन, 56 पर कार्रवाई, वाहन सीज

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। जनपद में यातायात नियमों के उल्लंघन और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान जारी है। कोतवाली पिथौरागढ़ में SHO ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान में विक्रम व विशाल को शराब पीकर वाहन चलाते पकड़ा गया और उनके वाहन सीज किए गए। वहीं नाचनी थाना क्षेत्र में लोकेश को भी नशे में ड्राइविंग करते गिरफ्तार किया गया। अभियान के दौरान कुल 56 लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आमजन से नियमों का पालन करने की अपील की है।