पिथौरागढ़ के नागरिकों से अपील की गई है कि बहरीन, ईरान, यूएई, सऊदी अरब, कतर, कुवैत, इजराइल, ओमान समेत मध्य पूर्व के देशों में फंसे लोगों की सूचना तुरंत उपलब्ध कराएं। उत्तराखण्ड पुलिस के डीजीपी कंट्रोल रूम ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी किए हैं। प्रशासन ने नाम, पासपोर्ट, पता व संपर्क सहित पूर्ण जानकारी देने को कहा है, ताकि त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके।
सम्पर्क करें (डीजीपी कंट्रोल रूम, उत्तराखण्ड):
- दूरभाष: 0135-2712685
- मोबाइल: 9411112792
- ई-मेल: [email protected]
