जल्द ही देश के पारंपरिक पेट्रोल पंप ऊर्जा केंद्रों के रूप में विकसित किए जाएंगे, जहां एक ही स्थान पर पेट्रोल-डीजल के साथ जैव ईंधन, सीएनजी, एलएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने वर्ष 2028-29 तक देश में 4,000 ऊर्जा स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य तय किया है, जबकि 2026 तक इनकी संख्या 2,500 तक पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ ही ट्रक चालकों के लिए हाइवे पर 500 वातानुकूलित आराम-घर बनाए जाएंगे और डिजिटल भुगतान व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
पेट्रोल पंप होंगे ‘ऊर्जा केंद्र’, 2028-29 तक देश में बनेंगे 4 हजार मल्टी-फ्यूल स्टेशन
