मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम प्रदेश में जनसुनवाई और त्वरित समाधान का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। 06 फरवरी 2026 तक सभी 13 जनपदों में 574 कैंप आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 4 लाख 55 हजार 790 नागरिकों ने भाग लिया। आज आयोजित 12 कैंपों में 13 हजार 489 लोगों ने आवेदन दिए। अब तक 44,602 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 30,089 का निस्तारण किया गया। साथ ही 2.52 लाख से अधिक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला। मुख्यमंत्री ने इसे अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की प्रतिबद्धता बताया।
‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ बना सुशासन का मॉडल, 574 कैंपों में 4.55 लाख से अधिक लोगों को मिला लाभ
