पंचायत चुनाव 2025: दूसरे चरण का मतदान शुरू, 5033 पदों पर 14751 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हो गया है। प्रदेश के 10 जिलों के 40 विकासखंडों में हो रहे इस चरण में कुल 5033 पदों के लिए 14751 प्रत्याशी मैदान में हैं।

बारिश के बावजूद ग्रामीणों में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है। गांव की सरकार चुनने के लिए लोग भारी संख्या में मतदान केंद्रों की ओर बढ़ रहे हैं। दूसरे चरण में ग्राम पंचायत सदस्य के 1988, प्रधान पद के 7833, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 4214 और जिला पंचायत सदस्य के 871 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। शांति एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए 18 हजार से अधिक पुलिस बल और सशस्त्र बल तैनात किए गए हैं। पहले चरण में 68% मतदान दर्ज किया गया था। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।