भारत-पाकिस्तान के बीच विभिन्न क्षेत्रों में होड़ जारी है, जहां भारत अधिकतर मोर्चों पर आगे है। हालांकि, एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) तकनीक से लैस पनडुब्बियों के मामले में पाकिस्तान बढ़त बनाता दिख रहा है। अनुमान है कि पाकिस्तानी नौसेना को 2026 तक अपनी पहली AIP पनडुब्बी मिल जाएगी। वहीं भारत को ऐसी तकनीक प्राप्त पनडुब्बी के लिए लगभग 2032 तक इंतजार करना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि समयसीमा बढ़ने से भारत की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जबकि सफलता भी निश्चित नहीं मानी जा रही है।
AIP तकनीक वाली पनडुब्बियों में पाकिस्तान को बढ़त, भारत को 2032 तक इंतजार की आशंका
