ढाबे की आड़ में अवैध शराब परोसने वाला संचालक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें 👉

जनपद में अवैध शराब तस्करी व बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के सख्त निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मटयानी क्षेत्र में गश्त के दौरान एक ढाबे पर छापा मारकर अवैध रूप से शराब बेचने/परोसने वाले दुकान संचालक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोविन्द चन्द, निवासी माण आठगांव, सिलिंग, पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अवैध गतिविधि की पुष्टि करते हुए अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।