बिहार की सियासत में नीतीश कुमार एक बार फिर केंद्र में आ गए हैं। जनता के जनादेश के बाद NDA और BJP ने भी उनके नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक, नीतीश कुमार गुरुवार सुबह 11.30 बजे पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आज होने वाली NDA की बैठक में उन्हें संयुक्त विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसी बैठक में नए मंत्रियों के नाम भी तय किए जाएंगे। इस राजनीतिक बदलाव पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।
“नीतीश फिर संभालेंगे कमान, कल गांधी मैदान में लेंगे CM पद की शपथ”
