नितिन नबीन आज बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

खबर शेयर करें 👉

भारतीय जनता पार्टी को आज नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने जा रहा है। नितिन नबीन आज औपचारिक रूप से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालेंगे। सुबह 11:30 बजे पार्टी मुख्यालय में उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। नितिन नबीन के खिलाफ कोई अन्य नामांकन न होने के कारण उनका अध्यक्ष बनना पहले ही तय हो गया था। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। पार्टी नेतृत्व में इस बदलाव को संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।