जनपद पिथौरागढ़ में नवागत पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोण्डे, IPS ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने चटकेश्वर मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जनपद की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद पुलिस लाइन पहुंचकर औपचारिक रूप से जिम्मेदारी संभाली।
कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और जनसहभागिता को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। जनपद पुलिस ने सुरक्षा, सेवा और विश्वास के संकल्प को
नवागत एसपी अक्षय प्रहलाद कोण्डे ने संभाली पिथौरागढ़ की कमान
