UPI का नया रिकॉर्ड: दिसंबर में 21.6 बिलियन ट्रांजैक्शन, 28 लाख करोड़ का लेनदेन

खबर शेयर करें 👉

भारत में डिजिटल पेमेंट का ग्राफ लगातार ऊंचाई छू रहा है। दिसंबर माह में UPI ने नया रिकॉर्ड बनाया, जब 21.6 बिलियन ट्रांजैक्शन के जरिए 28 लाख करोड़ रुपए का लेनदेन किया गया। नवंबर में यह आंकड़ा 20.47 बिलियन ट्रांजैक्शन और 26.3 लाख करोड़ रुपए था। पूरे वर्ष 2025 में UPI के माध्यम से 228.3 बिलियन ट्रांजैक्शन हुए, जिनकी कुल वैल्यू 299.7 लाख करोड़ रुपए रही। इसके मुकाबले 2024 में 172.2 बिलियन ट्रांजैक्शन के जरिए 246.8 लाख करोड़ का लेनदेन दर्ज हुआ था। UPI की यह उपलब्धि भारत में कैशलेस अर्थव्यवस्था की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।