उत्तराखंड सरकार नई होम स्टे पॉलिसी तैयार कर रही है, जिसमें केवल स्थानीय निवासियों के पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। बाहर के राज्यों के लोग योजना का लाभ न ले सकें, इसके लिए सख्त प्रावधान जोड़े जाएंगे। पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ज्याल ने बताया कि नई नीति का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। होम स्टे संचालकों को पर्यटन के साथ कृषि, उद्यान, पशुपालन और मत्स्य पालन योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
उत्तराखंड में बनेगी नई होम स्टे पॉलिसी, सिर्फ स्थानीय लोगों को मिलेगा लाभ
