उत्तराखण्ड में नए कैबिनेट मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, शासन ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें 👉

उत्तराखण्ड सरकार में नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की नियुक्ति कर दी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न वरिष्ठ निजी सचिव एवं अधिकारियों को मंत्रियों के साथ संबद्ध किया गया है।
श्री गोपाल नयाल को राम सिंह कैड़ा, श्री हरीश कुमार को खजान दास, श्री विजय पाल को भरत सिंह चौधरी, श्री राजकुमार पाठक को प्रदीप बत्रा तथा श्री अमित कुमार को मदन कौशिक के निजी स्टाफ में नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही विभिन्न विभागों के अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को भी मंत्रियों के स्टाफ में तैनात किया गया है, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाई जा सके।