नेपाल मतदान से पहले सीमा सील, झूलापुलों पर लटके ताले

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। नेपाल में 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित आठ अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। नेपाल प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए 72 घंटे पहले सीमा सील करने का निर्णय लिया है। इसके चलते दोनों देशों के नागरिकों की आवाजाही रोक दी गई है। चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि बनबसा और टनकपुर स्थित ब्रह्मदेव पुलों पर भी ताला लगा दिया गया है। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही पुल दोबारा खोले