राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस आज — धनतेरस पर क्यों मनाया जाता है यह दिन?

खबर शेयर करें 👉

हर साल धनतेरस के दिन राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत वर्ष 2016 में हुई थी।

धनतेरस का दिन चुना गया क्योंकि इस दिन भगवान धनवंतरि का जन्म माना जाता है — जिन्हें आयुर्वेद, आरोग्य, सेहत और दीर्घायु के देवता कहा जाता है।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आयुर्वेद प्रणाली को बढ़ावा देना, जन-जन में जागरूकता फैलाना और आयुर्वेद से जुड़े चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों के लिए नए अवसरों का सृजन करना है।

स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में आयुर्वेदिक उपचार और औषधियों को सदियों से प्रभावी माना जाता रहा है, और यह दिवस भारत की प्राचीन चिकित्सा परंपरा के प्रति सम्मान और विश्वास का प्रतीक है।