भारत की ज्यादातर नदियां पूर्व दिशा में बहकर बंगाल की खाड़ी में मिलती हैं, लेकिन नर्मदा नदी इसका अपवाद मानी जाती है। मध्य प्रदेश के अमरकंटक से उद्गमित नर्मदा पूर्व से पश्चिम दिशा में बहते हुए महाराष्ट्र और गुजरात से गुजरकर अरब सागर में गिरती है। इसका यह विपरीत बहाव क्षेत्र की रिफ्ट वैली की भौगोलिक संरचना और पश्चिमी ढलान के कारण है। नर्मदा देश की प्रमुख पवित्र नदियों में शामिल है और इसे ‘रेवा’ नदी के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्य भारत की जीवनरेखा मानी जाती है।
पूर्व नहीं, पश्चिम की ओर बहती है नर्मदा नदी
