उत्तराखंड कांग्रेस संगठन में बदलाव के तहत मुकेश पंत को पिथौरागढ़ जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी आलाकमान के निर्णय के बाद जिलेभर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
इसी क्रम में मनोहर सिंह को डीडीहाट कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में यह बदलाव कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से किया गया है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए भरोसा जताया है कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस जिले में और अधिक सशक्त रूप से उभरेगी।
