पत्रकार पर दर्ज मुकदमे के विरोध में पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन, मुख्यमंत्री से कार्रवाई वापस लेने की मांग

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन, पिथौरागढ़ ने खटीमा में पत्रकार दीपक फुलेरा पर दर्ज मुकदमे का कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय वर्धन उप्रेती और महासचिव भक्त दर्शन पांडेय ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर आरोप लगाया कि रसोई गैस की किल्लत पर खबर प्रकाशित करने के चलते पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने इसे मीडिया की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए खटीमा पुलिस की निंदा की। एसोसिएशन ने मांग की है कि पत्रकार पर दर्ज मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कई पत्रकारों ने समर्थन जताया।