उत्तराखंड में 20 जून को दस्तक देगा मानसून

खबर शेयर करें 👉

देहरादून- उत्तराखंड में मानसून इसी सप्ताह दस्तक देगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून की सक्रियता को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में 20 जून को मानसून प्रवेश कर सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि सामान्यत मानसून 20 जून तक उत्तराखंड पहुंचता है इस बार भी तय समय पर पहुँचने की संभावना हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर में मानसून से पहले अच्छी बारिश देखी गई है…जिससे मौसम में ठंडक घुल गई है।