रामनगरी अयोध्या में बंदरों की बढ़ती संख्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। शहर के साकेत महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग के प्रो. डॉ. प्रशांत कुमार इस समस्या के कारणों को समझने और समाधान खोजने के लिए शोध कर रहे हैं। शुरुआती अध्ययन में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि अयोध्या में मादा बंदरों की संख्या नर बंदरों की तुलना में लगभग दोगुनी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह असंतुलन तेज़ी से आबादी बढ़ने की बड़ी वजह बन सकता है। बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत और शहर में अव्यवस्था जैसी चुनौतियां सामने आ रही हैं।
अयोध्या में तेज़ी से बढ़ रही बंदरों की आबादी, मादा बंदरों की संख्या दोगुनी—शोध में बड़ा खुलासा
