पिथौरागढ़। ग्राम समकोट मल्ला निवासी 38 वर्षीय महिला 14 फरवरी 2026 को घास लेने जंगल गई थीं और मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थीं। निर्धारित समय पर घर न लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 16 फरवरी को महिला की सास ने थाना नाचनी में गुमशुदगी दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी ने टीम के साथ सघन तलाश अभियान शुरू किया। लगातार सुरागरसी-पतारसी के बाद पुलिस ने महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की तत्परता से परिवार ने राहत की सांस ली।
नाचनी में मुस्तैद पुलिस ने लापता महिला को सकुशल किया बरामद
