जनपद पिथौरागढ़ की पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई दिखाते हुए दो लापता व्यक्तियों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, थाना जाजरदेवल क्षेत्र से 60 वर्षीय उदय राम (निवासी भडकटिया) और 61 वर्षीय बसंती देवी (निवासी देवकटिया) कुछ दिनों पहले लापता हो गए थे।
थानाध्यक्ष जाजरदेवल श्री मनोज पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जनपद के विभिन्न बैरियर्स और चौकियों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान का० देवेंद्र बिष्ट ने उदय राम को चौकी घाट क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया, जबकि बसंती देवी को जाजरदेवल बाजार क्षेत्र से सकुशल पाया गया।
दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई से एक बार फिर जनता का विश्वास मजबूत किया है।
