देहरादून से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। सतपाल महाराज को हरिद्वार, गणेश जोशी को टिहरी व रुद्रप्रयाग तथा धन सिंह रावत को अल्मोड़ा का जिम्मा दिया गया है। वहीं सुबोध उनियाल को देहरादून, सौरभ बहुगुणा को उत्तरकाशी और खजनदास को नैनीताल का प्रभार मिला है। मदन कौशिक को पौड़ी, भारत चौधरी को चमोली व चंपावत तथा रेखा आर्य को पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा प्रदीप बत्रा को उधम सिंह नगर और राम सिंह केड़ा को बागेश्वर का प्रभारी बनाया गया है। इस फैसले से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।
उत्तराखंड में मंत्रियों को जिलों का प्रभार आवंटित, प्रशासनिक जिम्मेदारियों का हुआ बंटवारा
