भाजपा कार्यालय में संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार पर जोर

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पिथौरागढ़ में आज पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट की अध्यक्षता में वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पूर्व जिलाध्यक्ष दामोदर भट्ट ने कहा कि सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक योजना की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

पूर्व जिला अध्यक्ष देवी दत्त जोशी ने सुझाव दिया कि संगठन और सरकार के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रत्येक सप्ताह जिला कार्यालय में बैठक आयोजित की जाए, ताकि योजनाओं की प्रगति और जनसंपर्क गतिविधियों की नियमित समीक्षा हो सके।

बैठक में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के संबंध में अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यालय प्रभारी किसन सिंह खड़ायत ने कहा कि सरकार जनहित में सराहनीय कार्य कर रही है और विभिन्न योजनाओं का लाभ निरंतर पात्र लोगों तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में दामोदर भट्ट, देवी दत्त जोशी, गोविंद सिंह बोरा, लाल सिंह शास्त्री, किसन सिंह खड़ायत, हर सिंह वल्दिया, राजेन्द्र पाण्डेय, हरि सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह, भूपाल सिंह और जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।