महापौर ने जाखनी वार्ड का किया स्थलीय निरीक्षण, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल ने शुक्रवार को जाखनी वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड पार्षद महेन्द्र कुमार और नगर निगम अधिकारियों के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया।

भ्रमण के दौरान क्षेत्रवासियों ने महापौर को सड़क, सफाई और निर्माण कार्यों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। महापौर देवलाल ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई निरीक्षक एवं सफाई नायकों को नियमित रूप से क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

महापौर ने वार्ड में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र सुविधा मिल सके।

भ्रमण के दौरान सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, सफाई निरीक्षक नन्दाबल्लभ पाण्डेय, पान सिंह धामी, कल्याण सिंह ज्याला, सुरेन्द्र बिष्ट, राधा बल्लभ उप्रेती, गोविंद ज्याला सहित स्थानीय नागरिक और व्यापारी बंधु मौजूद रहे।