पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस पर सामूहिक समरसता सहभोज।

खबर शेयर करें 👉

पूर्व मुख्यमंत्री व महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय भगत सिंह कोश्यारी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में एक भव्य सामूहिक समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन पिथौरागढ़ स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में किया गया, जहां सामाजिक समरसता की भावना के साथ “पहाड़ पुत्र” कोश्यारी जी के जनसेवा भाव व उनके आदर्श अपनाने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कोश्यारी जी के साथ बिताए संस्मरण साझा किए और उनके समर्पण, सरलता व प्रेरणादायी जीवन यात्रा को याद किया। कार्यक्रम के दौरान फोन के माध्यम से कोश्यारी जी ने सम्बोधित कर सभी कार्यकर्ताओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही बालिकाओं द्वारा केक काटकर जन्मदिन का उल्लासपूर्वक स्वागत किया गया। पूरा कार्यक्रम आत्मीयता व प्रेरणा का अद्भुत संगम बना।