उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल, हरिद्वार से लेकरपिथौरागढ़ तक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम

खबर शेयर करें 👉

देवभूमि उत्तराखंड अपने धार्मिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। राज्य के विभिन्न जिलों में स्थित तीर्थस्थल, मंदिर और पर्यटन स्थल हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं और सैलानियों को आकर्षित करते हैं।

हरिद्वार में हर की पैड़ी, मनसा देवी, चंडी देवी, सप्त ऋषि आश्रम और शांतिकुंज प्रमुख धार्मिक स्थल हैं। देहरादून जिले में टपकेश्वर महादेव, सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी और मसूरी जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं।

टिहरी जिले में कैम्पटी फॉल, चंबा और धनोल्टी दर्शनीय हैं, जबकि उत्तरकाशी में गंगोत्री, गौमुख, हर की दून और हर्षिल धार्मिक व प्राकृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।

चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, आदि बद्री, भविष्य बद्री और माणा गांव विशेष आकर्षण के केंद्र हैं। रुद्रप्रयाग जिले में ऊखीमठ, तुंगनाथ, मदमहेश्वर, गुप्तकाशी और त्रिजुगी नारायण मंदिर धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माने जाते हैं।

नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चम्पावत जिलों में नैनी झील, कैंची धाम, जागेश्वर धाम, मुनस्यारी, कौसानी, देवीधुरा और मायावती आश्रम जैसे स्थल प्राकृतिक और आध्यात्मिक दोनों रूपों में पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र हैं।

उत्तराखंड का यह आध्यात्मिक और पर्यटन परिदृश्य इसे सच में “देवभूमि” की उपाधि प्रदान करता है।