सीमांत में स्मैक नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 12.10 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ पुलिस ने सीमांत क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SOG व चौकी घाट पुलिस की संयुक्त टीम के साथ घाट बैरियर पर चेकिंग के दौरान 12.10 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की। टनकपुर से पिथौरागढ़ आ रही ऑल्टो कार से रोशन कुमार जोशी निवासी सुजई को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में उसने स्मैक झनकट क्षेत्र से खरीदने की बात स्वीकार की। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।