इतिहास में आज: 3 जनवरी की प्रमुख घटनाएँ

खबर शेयर करें 👉

1831: भारत की पहली महिला शिक्षक का जन्म
भारत की महान समाज सुधारक और पहली महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा में हुआ था। उन्होंने भारत में महिला शिक्षा और अधिकारों की नींव रखी

1880: ‘इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ का उदय
भारत की प्रसिद्ध समाचार पत्रिका ‘इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक आज ही के दिन मुंबई से प्रकाशित हुआ था

1959: अमेरिका का 49वां राज्य बना अलास्का
अलास्का को आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका के 49वें राज्य के रूप में शामिल किया गया था

2004: मंगल पर ‘स्पिरिट’ की लैंडिंग
नासा का अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट मंगल ग्रह की सतह पर उतरा। इसका उद्देश्य लाल ग्रह की रासायनिक और भौतिक संरचना का विस्तृत अध्ययन करना था