कुमाऊं प्रवास के अंतर्गत आज महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रूचि भट्ट पिथौरागढ़ पहुंचीं। उनके पिथौरागढ़ आगमन पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता के नेतृत्व में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर रूचि भट्ट ने स्वयं सहायता समूहों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के साथ संवाद बैठक आयोजित की। बैठक के दौरान उन्होंने महिलाओं की समस्याओं, सुझावों और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा महिलाओं को संगठन के माध्यम से सशक्त बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, कुमाऊं संयोजक अंजू भुड्डी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी मेहता, जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा माला सौन, महिला मोर्चा प्रभारी मनोज कुमार, गीता दिगारी, शोभा भट्ट, श्वेता बिष्ट, कुसुम मेहता सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गीता ठाकुर ने किया।
