महिला कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका, पिथौरागढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था पर फूटा गुस्सा

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भावना नगरकोटि के नेतृत्व में सिल्थाम चौराहे पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिला चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय में उपचार संबंधी लापरवाही और सुविधाओं की कमी के कारण हाल ही में एक बालिका और एक महिला की मृत्यु हुई, जिससे जनाक्रोश बढ़ गया है। महिला कांग्रेस ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य सेवाओं के तत्काल सुधार की मांग की।