उत्तराखंड भाजपा में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच महेंद्र भट्ट ने एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भट्ट ने पार्टी कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया है, जिससे उनके दोबारा अध्यक्ष बनने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार, शीर्ष नेतृत्व का भरोसा और संगठन में उनकी पकड़ उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी सौंपने की दिशा में अहम साबित हो रही है। पार्टी जल्द ही औपचारिक घोषणा कर सकती है।
महेंद्र भट्ट फिर बनेंगे उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
