केंद्रीय बजट 2026–27 का पिथौरागढ़ में सीधा प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

खबर शेयर करें 👉

आज संसद में माननीय वित्त मंत्री द्वारा आम बजट 2026–27 प्रस्तुत किए जाने के अवसर पर नगर निगम पिथौरागढ़ के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं ने बड़ी स्क्रीन के माध्यम से केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण देखा और बजट के विभिन्न प्रावधानों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने बजट को देश के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है तथा इससे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर नगर निगम पिथौरागढ़ की मेयर कल्पना देवलाल, पूर्व विधायक चंद्र पंत, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती दीपिका बोरा, जिला महामंत्री इंद लुठीं, युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक लोहिया, पूर्व जिला महामंत्री राकेश देवलाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र शाह सहित महिला मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को मजबूत करेगा और उत्तराखंड सहित सीमांत क्षेत्रों के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।