शहीद विकास कुमार को नम आँखों से अंतिम विदाई, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के ग्राम गणकोट निवासी शहीद विकास कुमार (19 कुमाऊं रेजिमेंट) को आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। सिक्किम सीमा पर देश की रक्षा करते हुए मात्र 24 वर्ष की आयु में उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए, जहां हर आंख नम और माहौल गमगीन नजर आया।
शहीद की वीरता और बलिदान पर पूरे उत्तराखंड सहित देश को गर्व है। इस दुखद घड़ी में क्षेत्रवासी एवं प्रशासन शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना कर रहे हैं।