देहरादून। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के कुल 20 अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. खास बात यह है कि इस सूची में देहरादून और हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भी शामिल हैं.
लिस्ट में सबसे मुख्य नाम अजय सिंह का है जो वर्तमान में देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक है. अजय सिंह को देहरादून एसएसपी पद से हटाकर एसएसपी STF (स्पेशल टास्क फोर्स) सौंपा गया है. माना जा रहा है कि बीते 16 दिनों के अंदर पांच हत्याओं के बाद देहरादून के एसएसपी को बदला गया है. अजय सिंह के स्थान पर अब आईपीएस प्रमेंद्र सिंह डोबाल देहरादून कप्तान की भूमिका निभाएंगे. डोबाल फिलहाल हरिद्वार एसएसपी पद पर तैनात हैं. वहीं, डोबाल की जगह नवनीत भुल्लर अब हरिद्वार के एसएसपी होंगे. नवनीत भुल्लर अबतक एसएसपी एसटीएफ की जिम्मेदारी देख रहे थे।
उत्तराखंड में बड़े स्तर पर पुलिस अधिकारियों को तबादले
