कोनेरू हम्पी ने रचा इतिहास, बनीं FIDE महिला विश्वकप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय

खबर शेयर करें 👉

भारतीय शतरंज की दिग्गज कोनेरू हम्पी ने नया इतिहास रचते हुए FIDE महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन की ग्रैंडमास्टर सोंग युक्सिन को 1.5-0.5 अंकों से पराजित किया। मुकाबले के दौरान कुछ गलतियों के बावजूद हम्पी ने अपनी रणनीति पर कायम रहते हुए पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और जीत दर्ज की। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय शतरंज के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।