पिथौरागढ़ की कोमल मेहता ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

खबर शेयर करें 👉

पिथौरागढ़ के श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम स्थित आवासीय बालिका बॉक्सिंग छात्रावास की खिलाड़ी कोमल मेहता ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026-27 में कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित हुई।

कोमल ने 65 से 70 किलोग्राम लाइट मिडिल वेट वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले जीते। उन्होंने मानसी निमझे, गायत्री कल्याण, अशुल रानी और नेहा को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वार्टर फाइनल में ललिता गुलेरिया को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं, जहां कृषा वर्मा से हारकर उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

प्रतियोगिता में छात्रावास की चांदनी कर्नाटक ने भी भाग लिया, जो क्वार्टर फाइनल तक पहुंची। जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट समेत खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।