पिथौरागढ़। दर्जा मंत्री गणेश भंडारी के कैम्प कार्यालय में जिले की होनहार बेटी कोमल लोहिया को सम्मानित किया गया। ग्राम नैनी सैनी निवासी कोमल लोहिया, पुत्री श्यामू राम और माता सरिता देवी, ने यूथ नेशनल के अंतर्गत खेलो इंडिया 69वीं नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंडर-19 वर्ग के 51 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर गणेश भंडारी ने प्रतिभावान खिलाड़ी को बधाई देते हुए कहा कि कोमल की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कोमल के कोच अर्जुन कसनियाल और निखिल महर के योगदान की भी सराहना की।
कार्यक्रम में ग्राम प्रधान नैनी सैनी अशोक महर, जिला मंत्री भाजपा रघुवीर सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह महर, गिरीश बम, अर्जुन सिंह कसनियाल, नीरज महर, पुष्कर सिंह, सुंदर प्रसाद और सूरज भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कोमल लोहिया को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
