खेलो इंडिया खिलाड़ियों को मिली नई खेल किट, मेयर कल्पना देवलाल ने किया वितरण

खबर शेयर करें 👉

सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ के अधीन संचालित खेलो इंडिया सेंटर में एथलेटिक्स एवं फुटबॉल खेलों के खिलाड़ियों को खेल किट वितरित की गई। इस अवसर पर नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने खिलाड़ियों को किट प्रदान करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

खेलो इंडिया सेंटर में एथलेटिक्स और फुटबॉल—दोनों खेलों में 30-30 खिलाड़ी पंजीकृत हैं। खेल निदेशालय द्वारा निर्धारित प्रावधानों के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को प्रतिवर्ष 01 ट्रैकसूट, 02 जोड़ी गेम ड्रेस, 01 जोड़ी गेम शूज, 01 जोड़ी वार्म शूज एवं 01 जोड़ी शॉक्स प्रदान की जाती है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट ने बताया कि साई की खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत वर्तमान में फुटबॉल एवं एथलेटिक्स विधा संचालित की जा रही है। फुटबॉल में प्रशिक्षक चन्द्र सिंह धामी तथा एथलेटिक्स में प्रशिक्षिका माया द्वारा खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेल किट प्राप्त कर खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए।

इस मौके पर उपक्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, निखिल महर, गौरव चन्द्र जोशी, पंकज भट्ट, भावेश भट्ट, ललित प्रसाद कापड़ी, गणेश सिंह, मुकुल पाठक सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।