केदारनाथ धाम को महाशिवरात्रि पर मिलेंगे 325वें रावल, शिवाचार्य केदार लिंग होंगे उत्तराधिकारी

खबर शेयर करें 👉

उखीमठ। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम को महाशिवरात्रि पर 325वें रावल मिलेंगे। वर्तमान रावल भीमाशंकर लिंग ने नांदेड़ स्थित मठ में स्वास्थ्य कारणों से पद छोड़ते हुए अपने शिष्य शिवाचार्य शांति लिंग (केदार लिंग) को उत्तराधिकारी घोषित किया। इसकी औपचारिक घोषणा 15 फरवरी को ओंकारेश्वर मंदिर, उखीमठ में की जाएगी, जहां कपाट खुलने की तिथि भी तय होगी। समारोह में विभिन्न गांवों के हक-हकूकधारी और दस्तूरधारी ग्रामीण उपस्थित रहेंगे।