करवा चौथ के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने सभी महिला कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आदेश में कहा गया है कि करवा चौथ भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक है, और महिलाओं की आस्था का सम्मान करते हुए यह अवकाश प्रदान किया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस निर्णय का प्रदेशभर की महिलाओं ने स्वागत किया है। सरकारी, अर्धसरकारी और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों में इस फैसले से खुशी की लहर है।