राष्ट्रीय भारतीय युवा कांग्रेस चुनाव में पिथौरागढ़ नगर निगम पार्षद करन सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस अवसर पर कैंप कार्यालय में पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। करन सिंह की जीत पर जिले और प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय सचिव रिशेंद्र महर, विधायक हरीश धामी, गुड्डू खजान, भुवन पांडे, रवि बिष्ट, भुवन कापड़ी, गौरव महर, प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं। करन सिंह ने कहा कि 2027 चुनाव में युवाओं को मजबूती से जोड़ा जाएगा।
पिथौरागढ़ के करन सिंह बने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
