भारत में उच्च दूध उत्पादन क्षमता वाली करण फ्राइज़ गाय की नस्ल को आधिकारिक रूप से पंजीकृत कर लिया गया है। इस नस्ल को राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (NDRI), करनाल द्वारा विकसित किया गया है, जो होल्स्टीन फ्राइज़ियन और थारपारकर गायों के संकरण से तैयार की गई है। करण फ्राइज़ नस्ल प्रति लैक्टेशन लगभग 3,550 किलोग्राम दूध देती है, जबकि प्रतिदिन औसतन 11 से 19 किलोग्राम और अधिकतम 46.5 किलोग्राम तक उत्पादन दर्ज किया गया है। उच्च उत्पादकता और भारतीय ज़ेबू नस्लों की सहनशीलता के कारण यह नस्ल टिकाऊ डेयरी उद्योग को मजबूती देने में सहायक मानी जा रही है।
उच्च दुग्ध उत्पादन वाली ‘करण फ्राइज़’ गाय की नस्ल भारत में पंजीकृत
