न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता होंगे उत्तराखंड हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। इलाहाबाद हाई कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जी. नरेंद्र आज 9 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। न्यायमूर्ति गुप्ता के पदभार ग्रहण करने से न्यायिक कार्यों में गति और प्रभावी नेतृत्व की उम्मीद जताई जा रही है।